10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया इन तीन जनो को इस हालत में किया गिरफ्तार, कर रहे थे यह गलत काम

- अलग-अलग मामलों में पुलिस ने किया इन्हें गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 18 Jun 2018, 6:35 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर. पोकरण पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में आमजन के लिए परेशानी बने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीन में से दो जने शराब पीकर वाहन चला रहे थे, वहीं एक व्यक्ति झगड़ा कर शांति व्यवस्था को बाधित कर रहा था। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

शराब पीकर वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार
पोकरण पुलिस ने रविवार की शाम शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किए।
यातायात पुलिस प्रभारी खेतसिंह सांखला ने बताया कि रविवार की शाम कांस्टेबल अजयसिंह चौहान, खेतदान चारण के साथ राजकीय अस्पताल के सामने वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान वार्ड संख्या 14 निवासी नरेश पुत्र ढगलचंद भार्गव फलसूण्ड रोड से स्कूटी पर अस्पताल की तरफ आ रहा था। जिसे रुकवाकर ब्रिथ इन लाइट यंत्र से जांच की गई, तो उसके 261 एमएल शराब पीए होने की पुष्टि हुई। जिस पर स्कूटी जब्त कर उसे जमानत पर रिहा किया गया। इसी प्रकार जयनारायण व्यास सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से वार्ड संख्या 14 निवासी ताराचंद पुत्र गणेशाराम बाइक पर आया। उसे भी रुकवाकर ब्रिथ इन लाइट यंत्र से जांच की गई, जिसमें उसके 48 एमएल शराब पीए होने की पुष्टि हुई, जिस पर बाइक जब्त कर उसे जमानत पर रिहा किया गया।

IMAGE CREDIT: Patrika

शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार
इसी तरह पोकरण पुलिस ने शनिवार की रात्रि में कस्बे के कैलाश टैकरी क्षेत्र में एक युवक को झगड़ा कर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार कैलाश टैकरी निवासी लेखराज भील ने परिवाद पेश किया कि एक युवक उसके साथ झगड़ा कर मारपीट के लिए उतारू हो रहा है। जिस पर मुख्य आरक्षक कृष्णकुमार विश्रोई ने मय जाब्ता रात्रि 11 बजे मौके पर पहुंचकर यहां झगड़ा कर रहे मतोड़ा ओसियां थानाक्षेत्र के नोसर निवासी प्रवीणदास पुत्र हुकमदास साध को समझाइश की, लेकिन वह पुलिस बल के सामने ही परिवादी के साथ मारपीट करने पर उतारू हो रहा था। पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया।