6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्युत समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

विद्युत समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

less than 1 minute read
Google source verification
विद्युत समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

विद्युत समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

पोकरण. ग्राम पंचायत अजासर के दिधु गांव में स्थित जीएसएस से गत कई दिनों से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर गुस्साए किसानों ने रविवार को सुबह विरोध प्रदर्शन किया तथा व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की। किसानों ने बताया कि डिस्कॉम कार्मिकों की लापरवाही के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गत कई दिनों से पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। जिसके कारण घरेलू कनेक्शनों के साथ कृषि कनेक्शन धारियों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में कई बार डिस्कॉम केे अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बाद भी व्यवस्था को सुचारु नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों व किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार को नरपतसिंह, जुगतसिंह, स्वरूपसिंह, श्रवणसिंह, जोगिंदरसिंह, भोमसिंह, कालूसिंह, जालमसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान जीएसएस के आगे एकत्रित हुए। उन्होंने डिस्कामकर्मियों के विरुद्ध रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल की बुआई का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के कारण समय पर बुआई व सिंचाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार अवगत करवाने के बाद भी कार्मिक उनकी समस्या को नजरअंदाज कर रहे है। जिससे फसल बर्बाद होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यवस्था को सुचारु करने की मांग करते हुए बताया कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो उनकी ओर से जिला मुख्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।