7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीया व नेहरू युवा केंद्र कर रहे युवाओं में जन जागरण

तंबाकू को कहे ना.. जीवन को कहे हां

less than 1 minute read
Google source verification
दीया व नेहरू युवा केंद्र कर रहे युवाओं में जन जागरण

दीया व नेहरू युवा केंद्र कर रहे युवाओं में जन जागरण

जैसलमेर. विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर गायत्री परिवार के युवा संगठन दिव्य भारत युवा संघ दीया की ओर से नेहरु युवा केंद्र जैसलमेर के सहयोग से युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है।
दीया के व्यसन मुक्ति अभियान प्रभारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि ऑन लाइन गूगल फार्म की ओर से युवाओं और किशोरों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत करा उनको तंबाकू सेवन छोडऩे और भविष्य में दूर रहने के लिए संकल्पित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां एक ओर भारत में प्रतिदिन लगभग 2000 व्यक्ति तंबाकू जनित रोगों से काल का ग्रास बनते है और देश का प्रतिवर्ष 15 खरब रुपए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बर्बाद होते है, वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं ए अपराधों और पारिवारिक कलह में भी नशा जिम्मेदार है। सोमवार को नशे के हानिकारक प्रभावों के वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक विवेचन पर आधारित वेबीनार का भी आयोजन होगा, जिसमें मुंबई के विशेषज्ञ डॉ. वरुण मनिक व शांतिकुंज के युवा प्रभारी केपी दुबे वार्ताकार होंगे। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा संयोजक फतेहलाल ने बताया कि जिले में सैकड़ों युवाओं को अभियान की ओर से नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को स्वयं तंबाकू सेवन से दूर रहकर अन्य युवाओं को प्रेरित करने का आवाहन किया है। ऑनलाइन गूगल फॉर्म की ओर से संकल्प पत्र भरने व वेबीनार में भागीदारी के लिए दीया तथा नेहरू युवा केंद्र से संपर्क किया जा सकेगा।