
Video: सम में रोमांचक स्पर्धाओं को देखने उमड़ा जन समुदाय
जैसलमेर. मरु महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन आखिरी पड़ाव सम रहा। जहां रेतीले मखमली धोरों पर कई मनोहारी कार्यक्रमों ने सुकून का ज्वार उमड़ा दिया। सांझ में रेतीले धोरों पर दूर-दूर तक सैलानियों का जमघट लगा रहा। सम के धोरों पर भ्रमण, सूर्यास्त का नजारा देखने, कैमल सफारी एवं जीप सफारी, ऊंट की सवारी को लेकर खास आकर्षण बना रहा। सम में ही कैमल रेस, कैमल डांस, होर्स डांस, रस्साकशी, सैण्ड आर्ट डिस्प्ले आदि के कार्यक्रमों की झलक पाने भारी जन समूह उमड़ा रहा। विभिन्न आकर्षक प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक रूपाराम, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल आदि अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण सहित अनेक अधिकारी, पूर्व प्रधान अमरदीन सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उल्लेखनीय सेवाएं देने वालों को भी सम्मानित किया गया। कैमल रेस में अद्रिम खां लूनो की बस्ती प्रथम, जाकम खां तुर्कों की बस्ती द्वितीय तथा उर्से खां धनाना तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में स्थानीय जैसलमेर की टीम विजेता रही। बाहर से आए हुए पर्यटकों की टीम उप विजेता रही।
Published on:
28 Feb 2021 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
