7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने जिला स्तर पर धरना देकर जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञान सौंपे।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Teachers Association has protest on demands

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने जिला स्तर पर धरना देकर जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञान सौंपे। जिला मंत्री नटवर व्यास ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कलक्ट्रेट के समक्ष धरने पर जिले भर के सैकड़ों शिक्षक पहुंचे। धरने पर वरिष्ठ शिक्षक नेता चन्दनसिंह राठौड़, शैतानसिंह पूनमनगर, जयप्रकाश आचार्य, सभाध्यक्ष सवाईसिंह, जिला संगठन मंत्री अनोपसिंह ने शिक्षकों की मांगों और सात सूत्री मांग पत्र पर विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राणीदानसिंह भुटï्टो ने सात सूत्री मांगों का उल्लेख करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर कर 1 जनवरी 2016 से नकद परिलाभ देने, विभाग की काउंसलिंग पद्धति को युक्तियुक्त बनाने, पंचायत मद शिक्षकों को एक मुस्त वेतन बजट आवंटन करने, शेष पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मियों व संविदाकार्मियों को प्रबांधक पद पर लगाने व पदोन्नति देने, विद्यालय समय पूर्ववत करने और राजस्थान शिक्षक एवं राष्ट्रीय को अविलम्ब मान्यता प्रदान करने संबंधी प्रमुख मांगों का शिक्षकों के समक्ष रखा। उपशाखा फतेहगढ़ उपाध्यक्ष देवयानी पूनिया, युवा नेता अभयसिंह, कंवरसिंह राठौड़, अध्यक्ष जैसलमेर संजीव इंडिया, जुगतसिंह सम अध्यक्ष नारायणसिंह तंवर पोकरण, चन्द्रवीरसिंह सोढ़ा, पेराटीचर्स संघ जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह भाटी ने भी अपने विचार प्रकट किए। जिला स्तरीय धरने के पर्यवेक्षक केशुराम डूडी प्रदेश प्रतिनिधि ने भी विचार व्यक्त किए।

बैठक में रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह पर चर्चा
जैसलमेर. रोटरी क्लब जैसलमेर स्वर्णनगरी डिस्ट्रिक्ट 3054 की बैठक गुरुवार शाम क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने सहित आगामी कई कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। क्लब के सचिव पंकज खत्री ने बताया कि बैठक में आगामी 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह’ परम्परागत रूप से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला मुख्यालय एवं समीपवर्ती राजकीय एवं निजी विद्यालयों के उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका पिछले शैक्षणिक सत्र की बोर्ड की परीक्षाओं मे उत्कर्ष परीक्षा परिणाम रहा है। इस संबंध में छ: सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजेश भाटिया, राधेश्याम शर्मा, आशाराम सिंधी, उमाशंकर, प्रतीश चांडक एवं राहुल जैन को शामिल किया गया।वरिष्ठ रोटेरियन मयंक भाटिया ने बताया कि बैठक में श्रावण मास में परम्परागत रूप से तुलसी पौधा वितरण करने तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष की भांति लाणेला गांव स्थित राजकीय बालिका विद्यालय मे समारोह पूर्वक मनाने तथा बालिकाओं को जूते व मौजे वितरित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सितम्बर माह मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही क्लब में नए सदस्यों को शामिल करने तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।