11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां 27 साल बाद टूटेगा सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड ! 49 डिग्री तक जा चुका है इस जिले का तापमान

राजस्थान में यहां 27 साल बाद टूटेगा सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड ! 49 डिग्री तक जा चुका है इस जिले का तापमान
2 min read
Google source verification

जैसलमेर

प्रदेश में सूर्य भगवान के तीखे तेवरों से आग बरसने का सिलसिला जारी है। राजस्थान में गर्मी को लेकर अलर्ट के बाद अब जैसलमेर में करीब 27 साल पहले भीषण गर्मी का रिकॉर्ड इस वर्ष टूट सकता है। मौसम जानकारों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अगर आंधी का दौर नही चला तो आगामी दिनों में अधिकतम गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई है। सूर्य की प्रचण्ड किरणों के कोप से जैसलमेर दहकते अंगारों की बारिश से भीषण गर्मी की चपेट में है। गत तीन दिनों से पारे की चाल सामान्य से सात डिग्री अधिक है।


तंदूर की माफिक तपने लगा जैसाण

जैसलमेर जिला इन दिनों भट्टी की तरह तप रहा है। जिलें में गर्मी के प्रचण्ड ताप से नंगे पैर चलना अंगारों पर चलने जैसा प्रतीत हो रहा है। आकाश से बरस रही आग धरती को तंदूर की तरह तपा रही है।


इस सीजन का सर्वाधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया है, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले गत 30 अप्रेल को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री रहा था। पारा गत तीन दिनों में इतना उछला की 46 डिग्री को भी पार कर सीजन के सबसे ज्यादा तापमान में रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया।

- शनिवार को 45 डिग्री
- रविवार को पारा 46 डिग्री
- और सोमवार को यह 46 डिग्री पार कर गया।

बन सकते हैं गर्मी के नए रिकॉर्ड

यही हाल रहे तो इस सीजन में गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते है। बीतें सालों में 49 डिग्री भी तापमान पहुंच गया था। ऐसे में अब गर्मी के वापिस से वही तेवर है हाल ही में पारा 46 तो पार कर ही गया है। अगर ये तापमान यूं ही बढ़ता रहा ये पारा भी नया रिकॉर्ड बना लेगा। ऐसे में जैसाण में दहकते अंगारों की बारिश से बज रही खतरे की घंटी बज रही है।

इन सालों में पड़ी सर्वाधिक गर्मी

- गत 38 वर्षों में सर्वाधिक तापमान 3 जून 1991 में 49.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
- 7 जून 2011 में सर्वाधिक तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक तापमान रहा।
- 18 व 19 जून 1992 में तीसरा सर्वाधिक तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।