6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आवश्यक सावधानियों के साथ खुल सकेंगे धार्मिक स्थल’

'आवश्यक सावधानियों के साथ खुल सकेंगे धार्मिक स्थलÓ

less than 1 minute read
Google source verification
'आवश्यक सावधानियों के साथ खुल सकेंगे धार्मिक स्थल'

'आवश्यक सावधानियों के साथ खुल सकेंगे धार्मिक स्थल'

जैसलमेर. आगामी 1 जुलाई से धार्मिक स्थलों को प्रात:काल 5 बजे से सायंकाल 4 बजे तक खोलने की अनुमति के मद्देनजर जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में विभिन्न धर्म.समुदायों के प्रतिनिधियों की बैठक जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी निर्देशों की पूरी-पूरी पालना करने और कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया और प्रशासन को विश्वास दिलाया कि कोरोना बचाव व रोकथाम के लिए जागरुकता संचार के साथ ही तमाम निर्देशित गतिविधियों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सरकार की ओर से जारी त्रिस्तरीय जन अनुशाससन दिशा.निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा चेतावनी दी गई है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इस दिशा में वैक्सीनेशन के प्रति गंभीर रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने नहीं आएए इसका ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि जरूरत पडऩे पर धार्मिक स्थलों पर वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन की ओर से शिविर लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अनिवार्य वैक्सीनेशन के लिए व्यापक जन चेतना संचार में प्रशासन को मदद करें तथा सभी क्षेत्रों में शत.प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीनाए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपीन शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी व बीएसएफ से सुनील कुमार आदि ने कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं पर जानकारी दी और सभी से सतर्कता बरतने की अपील की। बैठक में विभिन्न धर्म.समुदायों के प्रतिनिधियों, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों आदि ने विचार रखे।