7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड प्रबंधन एवं चिकित्सा सेवाओं का लिया जायजा

-अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने किया जैसलमेर जिले के ग्रामीण अंचलों का दौरा

2 min read
Google source verification
कोविड प्रबंधन एवं चिकित्सा सेवाओं का लिया जायजा

कोविड प्रबंधन एवं चिकित्सा सेवाओं का लिया जायजा

जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलातए वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने शुक्रवार को जैसलमेर जिले के ग्रामीण अंचलों का दौरा किया और कोविड प्रबंधन के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, कोरोना जागरुकता गतिविधियों आदि की जानकारी ली तथा विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और इनके जल्द से जल्द समाधान के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत जल्द से जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश देते हुए इससे प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने जिले के हरनाऊ, कर्मवाला, धनाना, चंगाणियों की बस्ती, हमीरों की बस्ती, रोजानियों की बस्ती, सगरों की बस्ती, लखमणों की बस्ती सहित विभिन्न गांवों और ढांणियों का दौरा किया और ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर इनके समाधान के लिए कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को देने के साथ ही ग्रामीणों को वर्तमान कोविड संक्रमण से बचने के लिए सभी प्रकार के उपायों और सावधानियों को अपनाने के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इस प्रकार सतर्क रहें कि कोरोना उनके इलाके में प्रवेश नहीं कर पाए। कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय व उपचार उससे दूरी और बचाव ही है। इसमें कहीं कोई ढील नहीं आने दें। उन्होंने कहा कि कोरोना गाईड लाईन का पालन ही हमें इस महामारी से मुक्त रख सकता है। इसलिए इससे बचे रहने के प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं आने दें। अभी यह खत्म नहीं हुआ हैए आने वाले समय में तीसरी लहर की संभावना भी जताई गई है। इसे देखते हुए अब और अधिक सतर्कए सजग एवं सुरक्षित रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक रूप से कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेए जरूरी कामों से बाहर जाने की स्थिति में मास्क पहनें, दूरी रखें और सेनेटाईजर का उपयोग करें।