6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े गड्ढ़ों से हादसे की आशंका

उपचार से पहले गड्ढ़ों से निकलना बड़ी चुनौती

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े गड्ढ़ों से हादसे की आशंका

अस्पताल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े गड्ढ़ों से हादसे की आशंका

लाठी. गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाने आने वाले मरीजों के लिए क्षतिग्रस्त सड़क व उनमें हुए गहरे गड्ढ़ों को पार करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस टूटी सड़क के कारण मरीजों की हालत और अधिक बिगडऩे की आशंका रहती है। बावजूद इसके मरम्मत को लेकर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है। गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक कच्चा मार्ग स्थित है। यहां वर्षों पूर्व बनाई गई सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। कच्ची सड़क पर आवागमन करना भी मुश्किल हो रहा है तथा राहगीरों, वाहन चालकों व मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
गर्भवती महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी
लाठी सहित आसपास क्षेत्र के गांवों व ढाणियों से प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाया जाता है। ऐसे में इस मार्ग पर हुए गहरे गड्ढ़ों के कारण गर्भवती महिलाओं की हालत और अधिक बिगडऩे की आशंका बनी रहती है। गड्ढ़ों से निकलते वाहन से धक्का लगने से कई बार गर्भवती महिला की तबीयत इतनी बिगड़ जाती है कि
उसे अन्यंत्र रैफर करना पड़ता है।
बिन रोशनी हो सकता है हादसा
अस्पताल जाने वाले इस क्षतिग्रस्त मार्ग पर रात के अंधेरे से निपटने के लिए रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग पर दिन के साथ रात के समय भी मरीजों व उनके परिजनों का आवागमन लगा रहता है। जिन्हें अंधेरे के साथ क्षतिग्रस्त व टूटे मार्ग की समस्या से रूबरू होना पड़ता हैै। ऐसे में रात के समय यहां गहरे गड्ढ़ों के कारण कभी किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता।