20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़कों के कार्यों का किया अनुमोदन

सड़कों के कार्यों का किया अनुमोदन
less than 1 minute read
Google source verification
सड़कों के कार्यों का किया अनुमोदन

सड़कों के कार्यों का किया अनुमोदन

पोकरण. पंचायत समिति सांकड़ा व भणियाणा में सोमवार को साधारण सभा की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यों का अनुमोदन किया गया। सोमवार को सुबह 11 बजे पंचायत समिति भणियाणा सभागार में प्रधान दौलीदेवी गोदारा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विकास अधिकारी गौतम चौधरी ने बैठक में विचारणीय बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की जानकारी दी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेमसुख जयपाल ने बताया कि समिति क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तृतीय फेस में शेष लम्बाई की सड़कों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित साधारण सभा के सदस्यों ने कार्यों का अनुमोदन किया। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचोंं ने क्षेत्र की अन्य पानी, बिजली आदि समस्याओं से अवगत करवाया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रगति से अवगत करवाया। प्रधान गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अनुमोदन के साथ समस्याओं पर चर्चा
पंचायत समिति सांकड़ा सभागार में प्रधान भगवतसिंह तंवर की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। विकास अधिकारी गौतम चौधरी ने साधारण सभा में सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय फेस में शेष लम्बाई की सड़कों के कार्यों की जानकारी दी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेमसुख जयपपाल ने बताया कि बैठक में तृतीय फेस की शेष लम्बाई की सड़कों का सीयूसीपीएल, केंडीडेट रोड, पीआरआरएल का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार सरपंच समंदरसिंह तंवर, पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीसिंह ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत करवाया। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई पर प्रकाश डाला। बैठक में उपप्रधान मंजूरदीन मेहर, समिति सदस्य हाजी रशीद मोहम्मद, सरपंच फजलदीन माड़वा, बसंती पालीवाल लवां आदि उपस्थित रहे। प्रधान तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।