27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

‘शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता व समाज के पथ प्रदर्शक’
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 7 Sep 2018, 10:03 PM IST

jaisalmer

रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

जैसलमेर. शिक्षक विद्यार्थियो को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है । शिक्षक राष्ट्र के निर्माता एवं समाज के पथ प्रदर्शक होते है। शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान व चरित्रवान बनाते है, जो आगे चलकर आदर्श नागरिक बनते है तथा राष्ट्र निर्माण में अग्रणीय भूमिका अदा करते है। यह विचार जिला कलेक्टर ओम कसेरा ने बुधवार शाम डेजर्ट क्लब में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित ‘रोटरी शिक्षक सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नही है। व्यक्ति के जीवन में गुरू की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों का सम्मान गर्व की बात है । उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया । विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद राजेन्द्र व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का सर्वोच्च स्थान है। इस अवसर पर नादस्वरम् के संगीत साधकों जयप्रकाश हर्ष, अनिल पुरोहित, शोभा भाटिया, शोभा हर्ष, मनोज बिस्सा, हेमंत हर्ष तथा आश्रय बिस्सा ने गणेश वंदना तथा भजनों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि समारोह के आरम्भ में रोटरी क्लब के मयंक भाटिया, महेन्द्र व्यास, विक्रमसिंह नाचना, अंजू गर्ग, उमाशंकर (पूर्व अध्यक्ष), राधेश्याम शर्मा, हिम्मत चौधरी अरविंद भाटिया, तथा प्रतीश चांडक ने अतिथियों का स्वागत किया । रोटरी क्लब के सहायक प्रांतपाल महेन्द्र व्यास ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समारोह में जिला मुख्यालय के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन आशाराम सिंधी ने किया । इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया, सचिव पंकज खत्री, सहायक प्रांतपाल महेन्द्र व्यास, मयंक भाटिया, राधेश्याम शर्मा, विक्रमसिंह नाचना, अरविंद भाटिया, नीरज भाटिया, प्रतीश चांडक, राहुल जैन, मेघनासिंह, पिंकी भाटिया आदि मौजूद थे ।