7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंख्यां से देख्यो उजाळो, सपनो हो ग्यो साकार….

413 ने करवाई आंखों की जांच, 190 के लैंस प्रत्यारोपण-162 वां नि:शुल्क नेत्र शिविर

less than 1 minute read
Google source verification
आंख्यां से देख्यो उजाळो, सपनो हो ग्यो साकार....

आंख्यां से देख्यो उजाळो, सपनो हो ग्यो साकार....

जैसलमेर. जन सेवा समिति जैसलमेर एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 162वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 413 मरीजो की आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया।
गौरतलब है कि सुंदर देवी पत्नी टीकमदास खत्री की स्मृति में उनके पुत्र एवम् पूर्व समाज अध्यक्ष सत्यनारायण खत्री दड़ा की ओर से शिविर के आयोजन में सहयोग दिया गया। प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि समिति की नेत्र यूनिट बिसानी नेत्र चिकित्सा केंद्र में 25 तारीख को आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 11 वर्षीय गीता मेघवाल गांव टेकरा के साथ 245 रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पूर्व सभी प्रकार की जांच के बाद 190 मरीज ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए। सभी का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किए गए। शेष 55 मरीजों की परामर्श देकर छुट्टी दी गई। शिविर समापन के अवसर पर प्रायोजक सत्यनारायण दड़ा का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा की ओर से शॉल ओढ़ाकर किया गया। सम प्रधान तनसिंह सोढा, कविता खत्री, मुरलीधर बिछड़ा, डॉ. दामोदर खत्री, रतासर विकास कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धनदे, पार्षद ओमप्रकाश धनदे, पुरषोत्तम बिछड़ा और नरेश बिछड़ा का अभिनंदन समिति परिवार की ओर से किया गया।
समिति के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने शिविर प्रायोजक सत्यनारायण खत्री परिवार का आभार जताया। उन्होंने दवाइयों का किट बाटते हुए सभी मरीजों को ऑपरेशन के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे विस्तार से बताया। इस अवसर पर समिति के सचिव एमएल टावरी, सहसचिव सत्यनारायण छंगाणी, जिला सह संघ चालक चिरंजीलाल सोनी, मोहनलाल भाटिया, तिलोकचंद खत्री, चन्द्रप्रकाश भाटिया, डॉ. रघुनाथ गर्ग, चेनाराम चाबा, हरिवल्लभ ओझा उपस्थित रहे।