
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार की पुख्ता व्यवस्था देखी
जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को भी कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया एवं कोरोना पॉजिटिव व संभावित मरीजों के लिए संचालित डेडिकेटेड वार्ड में दी जा रही उपचार व्यवस्था के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल की पालना को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी, उनसे ही उपचार के लिए दी जा रही दवाइयों और बैड्स पर ही मिल रहे नियमित ऑक्सीजन आदि की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें बेहतर उपचार व्यवस्था मिल रही है एवं मेडिकल टीम उन्हें समय.समय पर जांच कर रही है।
दो-दो घंटे के अंतराल में चिकित्सक का हो राउंड
जिला कलक्टर मोदी ने निरीक्षण के दौरान ट्रोमा सेन्टर में संचालित डेडिकेटेड कॉविड वार्ड के बाहर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहें ऐसा प्रबंध रखें, साथ ही सुरक्षाकर्मी को मरीज के परिजन वार्ड के अन्दर नहीं जाने दें। इसके साथ ही वार्ड के बाहर ही रजिस्टर का संधारण रखें एवं उसमें मरीज के अटेन्डेन्ट के मोबाइल नम्बर एवं उसका पता लिखे ताकि अतिआवष्यकता पडऩे पर उसको बुलाया जा सके।
सुरक्षाकर्मी भी रखें अपनी पूरी सुरक्षा का ख्याल
उन्होंने सुरक्षाकर्मीयों को भी हिदायत दी की वे भी अपने सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेंए अच्छा मास्क व हाथों में ग्लब्ज नियमित रूप से पहने रखें। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे हर दो-दो घंटे के अंतराल में चिकित्सक के राउंड की व्यवस्था चालू कर दें, ताकि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी पूरा विश्वास रहे कि मेडिकल टीम उनके मरीज का पुख्ता उपचार कर रहें है।
Published on:
30 Apr 2021 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
