21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न
less than 1 minute read
Google source verification
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

पोकरण. मरुगंधा परियोजना की ओर से कस्बे के उरमूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किशोरी बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन किया गया। तीन दिनों तक महिला कांस्टेबल पारसी विश्रोई व लहरों की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया तथा कुश्ती, जुड़ो, कराटे के साथ शारीरिक व्यायाम के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। गुरुवार को समापन के मौके पर सीनियर महिला कांस्टेबल जम्भेश्वरी विश्रोई ने बताया कि वर्तमान में महिलाएं व बालिकाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा को लेकर बालिकाएं जागरुक हो रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालयों की कमी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं भी पोकरण आकर अध्ययन कर रही है। कई बार समाजकंटक व असामाजिक तत्व बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ कर देते है। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूर्व में विद्यालयों में आत्मरक्षा के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उन्होंने बालिकाओं से ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए हिम्मत के साथ तैयार रहने की बात कही। उन्होंने बालिकाओं व महिलाओं को किसी भी तरह की आपदा के दौरान पुलिस को सूचना देने की बात कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। कलस्टर कॉर्डिनेटर पंकज केवलिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी रुखसाना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सज्जन भाटी, गणपतराम गर्ग, पुखराज जयपाल, मिश्रीलाल, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।