8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘उद्योग लगाओ, आय बढाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण

'उद्योग लगाओ, आय बढाओंÓ को लेकर दिया प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Jul 2021, 6:02 PM IST

'उद्योग लगाओ, आय बढाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण

'उद्योग लगाओ, आय बढाओं को लेकर दिया प्रशिक्षण

जैसलमेर. कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, राजीव गांधी कृषक साथी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए ग्राम सांगड और मूलाना में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उद्योगों के विस्तारीकरण या कैर सांगरी के प्रस्संकरण के लिए नए उद्योग लगाने पर 35 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अधिकतम 10 लाख रुपए तक योजना का लाभ लिया जा सकेगा। यह इकाई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र कहीं भी लगाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति पूर्व में चल रहें प्लांट को भी मॉडिफाइड करना चाहता है तो वह योजना का लाभ ले सकेगा। मंडी सचिव राकेश सिंगारिया ने बताया कि कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के अन्तर्गत कृषि प्रसंस्करण उद्योगों एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कृषक एवं उनके संगठनों को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत व उद्यमी वर्ग को 25 प्रतिशत का अनुदान देय है। इसके अतिरिक्त इस योजना में परिवहन, ब्याज, विद्युत प्रभार, सौर ऊर्जा एवं मंडी शुल्क आदि में भी विभिन्न अनुदान देय है। मण्डी सचिव ने राजीव गांधी कृषक साथी योजना के बारे में विस्तृत जानकरी देते बताया कि किसानों एवं खेतीहार मजदूरों की ओर से कृषि कार्य करते समय अथवा विपणन के लिए मण्डी आते अथवा जाते समय होने वाली दुर्घटना में अंग-भंग अथवा मृत्यु होने पर नियमानुसार अलग-अलग राशि का वितरण किया जाता है।