24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: जब्त बाइक छोड़ने के लिए मांगी रिश्वत, जैसलमेर में ACB के हत्थे चढ़े SI और हेड कॉन्स्टेबल

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की जैसलमेर इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतचंद के नेतृत्व में कार्रवाई की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 13 Nov 2024, 8:15 AM IST

Jaisalmer Bribery Case

Jaisalmer News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रामगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक रामलाल जाट, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण और एक अन्य व्यक्ति अजयपालसिंह को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने आबकारी अधिनियम के पुराने मामलों में राहत देने, जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने और दुकान की बार-बार तलाशी से बचाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी की जांच और ट्रेप की कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की जैसलमेर इकाई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतचंद के नेतृत्व में कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान आरोपियों ने दलाल के माध्यम से परिवादी से 6 हजार रुपए की रिश्वत ली।

फोन-पे से पहले ही वसूले थे 4 हजार रुपये

जांच में खुलासा हुआ कि सत्यापन के दौरान भी हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण ने 4 हजार रुपए परिवादी से अजयपालसिंह को फोन-पे से ट्रांसफर करवाकर वसूल किए थे। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में मामले की गहन जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-Rajasthan Mines Case: राजस्थान में 15 लाख लोगों की नहीं जाएगी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट से भजनलाल सरकार को राहत