11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसएस का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

-विद्युत संबंधी परेशानियों को लेकर जवाब दे गया धैर्य-कम वोल्टेज से बेहाल हो रहे किसान, परेशान हो रहे व्यापारी भी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 6 Sep 2018, 12:38 PM IST

siege to the GSS

जीएसएस का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

झिनझिनयाली. जिले के झिनझिनयाली स्थित डिस्कॉम के 33/11 केवी जीएसएस का किसानों ने बुधवार को घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। झिनझिनयाली सहित आसपास के गांवों व ढाणियों के किसानों ने बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि छत्रपालसिंह के नेतृत्व में जीएसएस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन जताया। किसान यूनियन के प्रतिनिधि फतेहसिंह ने बताया कि झिनझिनयाली जीएसएस पर क्षमता से अधिक लोड के कारण आसपास के गांवों व ढाणियों के साथ-साथ किसानों के कृषि नलकूपों पर कम वोल्टेज से उपकरण नही चल पा रहे है। कम वोल्टेज मिलने से कई कृषि नलकूप पर मोटर पम्प जल गए, जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना पम्प रहा है। साथ ही गांव के व्यापारी वर्ग भी परेशान है। कम वोल्टेज मिलने से न तो घरेलू उपकरण चल रहे है न ही कृषि नलकूप चल पा रहे है। कम वोल्टेज के कारण कृषि नलकूप नहीं चलने से किसानों की ओर से खेतों में बोई गई ग्वार, बाजरी, मूंग आदि फसलें जल रही है। झिनझिनयाली तथा लाखानियो की ढाणी जीएसएस पर किसानों के घेराव तथा विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ डिस्कॉम के सहायक अभियंता कैलाश चौधरी ने दोपहर बाद मौके पर पहुंचकर किसानों से समझाइस कर वार्तालाप की। सहायक अभियंता के आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जीएसएस की तालाबन्दी खोलकर विद्युतापूर्ति सुचारू की गई। जीएसएस के घेराव के दौरान फतेहसिंह, बलवंतसिंह, जयसिंह, पृथ्वीसिंह, रेवंतसिंह, चंद्रवीरसिंह, खेतसिंह, जनकसिंह, मेघसिंह, दिलीपसिंह, अनोपसिंह, सबलसिंह, मनोहरसिंह, मालमसिंह, विक्रमसिंह, स्वरुपसिंह, बाबूराम, मोटूराम, चतुराराम, नारायणसिंह, रेमतसिंह, आम्बुराम, भगाराम, जितेन्द्र, डूंगरसिंह, जेतमालसिंह, नरपतसिंह, तुलसीदास, स्वरुपचन्द, रामलाल, खीमाराम, चतुराराम, मघसिंह, निम्बसिंह सहित आसपास के सैकड़ों किसान मौजूद थे।
यह रही किसानों की मुख्य मांग
जीएसएस घेराव के दौरान आए सहायक अभियंता को किसानों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि झिनझिनयाली जीएसएस को लखा लाइन से जोडकऱ राहत दिलाने, झिनझिनयाली जीएसएस पर 5एमबीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, जीएसएस पर रख-रखाव के लिए आवश्यक सामान की पूर्ति करने, लाखानियों की ढाणी जीएसएस पर 3एमबीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, झिनझिनयाली स्थित 132केवी जीएसएस का जल्द कार्य शुभारम्भ करने की मांग की।
अधिकारी की जुबानी
मौके पर देखा तो वास्तव में किसानो को कम वोल्टेज की समस्या है। किसानों से वार्तालाप की गई तथा आगामी दिनों में झिनझिनयाली जीएसएस को लखा लाइन से जोड़ा जाएगा तथा एक 5एमबीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कर किसानों को राहत प्रदान की जाएगी
-कैलाश चौधरी, सहायक अभियंता, डिस्कॉम फतेहगढ़

इन्होंने यह कहा
किसानो की मांग को देखते हुए डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने ठोस आश्वासन देकर आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में कम वोल्टेज से निजात दी जायेगी।एक माह बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ तो फतेहग? तथा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
छत्रपालसिंह भाटी, सरपंच प्रतिनिधि