6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन

-प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन

2 min read
Google source verification
प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन


जैसलमेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान की कड़ी में गुरुवार को वार्ड नं. 12 चैनपुरा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरि सिंह मीणा, जिलापरिषद अंजना मेघवाल, आयुक्त शशिकांत शर्मा व पूर्व सभापति अशोक तंवर उपस्थित रहे। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कैम्प का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें निर्देशित किया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करवाया जाए। इसी क्र्रम में आयुक्त शशिकांत शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया व नगर परिषद की जन कल्याण योजनाओं के बारें अवगत करवाया। सभापित हरिवल्लभ कल्ला तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरि सिंह मीणा द्वारा उपस्थित आमजनों को स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत पट्टे वितरित किये गए। कैम्प ने नगरपरिषद टीम द्वारा मौके पर स्टेट ग्रांट एक्ट के अन्तर्गत 25 पट्टे वितरित किए गए व पीपीओ आदेश 02, स्ट्रीट वेंडर प्रमाण पत्र 05 वितरण किए गए। कैम्प में इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना के 40 फार्म कैम्प में ही ई-मित्र के माध्यम से कैंप में ही भरवाए गए। इस योजना में आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके तहत वार्ड वार टैक्सी एवं अन्य संसाधनों से प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। जिससे आमजन के कार्य इन कैंपों में बड़े ही सुगम तरीके से किए जा रहे है। अभियान में अन्य विभागों की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा विभाग ने भी अपनी-अपनी भागीदारी निभाई व मौके पर आमजन की विभिन्न समस्याओं को मौके पर निस्तारण की कार्यवाही की गई। कैम्प में पूर्व सभापति अशोक तंवर, सुमार खां, समाजसेवी नारायणसिंह, पार्षद निर्मल रैयानी, अधिशासी अभियंता कर्मचंद अरोड़ा, परिषद सहायक अभियंता हंसराज, अभियंता नीरज बंसल, सामाजिक कल्याण विभाग के करूणा माहेश्वरी, सभी विभागों के अधिकारी, परिषद कार्मिक उपस्थित रहे।