20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द मिलेगा जनरेटर, मिलेगी राहत

जल्द मिलेगा जनरेटर, मिलेगी राहत
less than 1 minute read
Google source verification
जल्द मिलेगा जनरेटर, मिलेगी राहत

जल्द मिलेगा जनरेटर, मिलेगी राहत

नोख. गांव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र ही जनरेटर की सुविधा उपलब्घ होगी। इस संबंध में रविवार को गोदावरी ग्र्रीन एनर्जी लिमिटेड की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। गौरतलब है कि अस्पताल में लम्बे समय से जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। गत दिनों अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने दौरे के दौरान गोदावरी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड सोलर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर जनरेटर की व्यवस्था करने की बात कही थी। कंपनी के अधिकारियों ने शीघ्र ही जनरेटर उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण बदलते मौसम में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था से मरीजों को परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका के शुक्रवार के अंक में 'अस्पताल में जनरेटर का अभावÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद सोलर प्लांट के अधिकारी हरकत में आए तथा रविवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉ.हर्षित बोहरा से मुलाकात कर यहां विद्युत भार का आंकलन किया। सोलर प्लांट के सहायक मैनेजर परमिंदरसिंह ने बताया कि शीघ्र ही अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।