
जैसलमेर के इस गाँव में सड़क पर मंडरा रहा खतरा,यह है वजह,जानिए पूरी खबर
जैसलमेर. लाठी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को छुट्टी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 से निकलना पड़ता है। यहां गति अवरोधक नहीं होने के कारण तेज गति से निकलते वाहनों से हादसे की आशंका बनी रहती है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे राउमावि स्थित है। जिसमें सैंकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। विद्यालय की छुट्टी होने पर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में किसी वाहन की चपेट में आने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
दस्तावेजों की जांच व शुल्क जमा करवाने की तिथि बढ़ाई
पोकरण. स्थानीय राजकीय महाविद्यालय व राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दस्तावेजों की जांच व शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। राजकीय महाविद्यालय की नॉडल अधिकारी डॉ.रमा अरोड़ा व कन्या महाविद्यालय के डॉ.गिरधारीलाल जयपाल ने बताया कि पूर्व में बुधवार तक दस्तावेजों की जांच करवाकर गुरुवार को शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थी शुक्रवार तक दस्तावेजों की जांच करवाकर शनिवार तक शुल्क जमा करवा सकेंगे।
जैसलमेर व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी का गठन
जैसलमेर. जैसलमेर व्यापार महासंघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा ने व्यापार महासंघ के सदस्यों की कार्यकारणी का गठन किया गया है। मेहरा ने जैसलमेर व्यापार महासंघ की कार्यकारणी में उपाध्यक्ष मनोहर केला, महेश वासु, सचिव आशीष व्यास, सह सचिव संतोष खत्री, राजेन्द्र प्रसाद भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहन भाटिया, संगठन मंत्री गिरीश व्यास, सह संगठन मंत्री राजमल गोयल, प्रचार प्रसार मंत्री विनोद डांगरा व कैलाशचंन्द्र कच्छवाहा, प्रवक्ता चन्द्रशेखर पुरोहित व चर्चिल व्यास तथा महासंघ के संरक्षक मदन डांगरा व हिम्मताराम चौधरी को मनोनित किया गया है। जैसलमेर व्यापार महासंघ में प्रमुख कार्यकारणी सदस्यों में सुरेश व्यास, जेठाराम प्रजापत, वेदकिशन भूतड़ा, ओम प्रकाश बिस्सा, रमणलाल बिसाणी, गिरीश पुरोहित, पाबूदानसिंह, सगताराम प्रजापत, मनोज भाटिया, हरिशंकर सोनी, मनोज खत्री, महेश शर्मा, प्रवीण आचार्य, प्रेमराज परिहार, चनणाराम, अनिल भाटिया, सवाईसिंह राजपुरोति, राजू जैन, वासुदेव कर्वा, राज तेजवानी, राजेश भाटिया, राहुल जैन, दिनेश आचार्र्य का सर्वसहमति से चयन किया गया है।
Published on:
05 Jul 2018 08:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
