8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ

-चार दिवसीय दिवसीय मरु महोत्सव का आगाज आज से-भगवान लक्ष्मीनाथजी की आरती से होगी शुरूआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 24 Feb 2021, 1:24 PM IST

छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ

छलक उठेगा लोक संस्कृति और परम्पराओं का महाकुंभ

जैसलमेर. विश्वविख्यात मरु महोत्सव का आगाज बुधवार को होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जैसलमेर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय परम्परागत महोत्सव में अबकि बार कई नवीन और आकर्षक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बार का मरु महोत्सव नया साल, नई उम्मीद, नया जश्न के संकल्पों को साकार करेगा। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि मरु महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मरु महोत्सव में आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक बन्दोबस्त सुनिश्चित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मरु महोत्सव के पहले दिन बुधवार को महोत्सव का आगाज शाम 6 बजे सोनार किला स्थित लक्ष्मीनाथजी मन्दिर पर आरती से होगा। इसके बाद वहीं से शाम 6:30 बजे हेरिटेज वॉक होगी। यह वॉक लक्ष्मीनाथजी मन्दिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए गड़ीसर झील पहुंचेगी। हेरिटेज वॉक में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी साफा एवं स्थानीय वेशभूषा में हिस्सा लेंगे। बुधवार शाम को 6 बजे गड़ीसर झील क्षेत्र में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। हेरिटेज वॉक के शाम 7 बजे गड़ीसर झील पहुंच कर सम्पन्न होने पर चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बुधवार शाम 7 से 7:30 बजे तक गड़ीसर झील में सामूहिक दीपदान उत्सव होगा। इसमें 21 हजार दीये जलाकर जल में प्रवाहित किए जाएंगे। रात्रि 8 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में बालीवुड कलाकार कैलाश खैर द्वारा सॉल.फुल प्रस्तुति का आकर्षक कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात्रि 10 बजे स्थानीय रंगमंचीय कलाकारों की ओर से परम्परागत लोक नाट्य ष्रम्मतष् का कार्यक्रम शुरू होगा, जो भोर होने तक चलेगा।
वॉर म्यूजियम में लेजर लाइट शो
मरु महोत्सव के अन्तर्गत चारों ही दिन वॉर म्यूजियम रोजाना रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा। इसमें लाईट एण्ड साउण्ड शो होगा। महोत्सव के दौरान मोन्यूमेंट भी रात को 11 बजे तक खुले रहेंगे।
गड़ीसर झील में नाइट बाजार
मरु महोत्सव के मद्देनजऱ गड़ीसर क्षेत्र में 24 से 27 फरवरी तक चारों ही दिन नाईट बाजार लगेगा, जो कि रात्रि एक बजे तक खुला रहेगा। इसमें फूड स्टॉल्स, पपेट शो, जादू शो, बहुरूपिया कला आदि के कार्यक्रम होंगे। नाइट बाजार में कुल्हड़ में चाय-काफी नाश्ता, हस्तशिल्प उत्पाद, कशीदाकारी, पेचवर्क, सतरंगी राली, जैसलमेरी पाषाण के जाली-झरोखे, बिना जामण के दूध से दही जमा देने वाला हाबूर का पत्थर आदि का प्रदर्शन व विक्रय होगा। इस दौरान प्री रिकार्डेड म्यूजिक, लोक कलाकारों की जगह मोरचंग, रावण हत्था, खड़ताल, ढोलक की लहरियों पर प्रस्तुतियां होंगी। सैलानियों के लिए कैमल राइडिंग होगी। इस दौरान पर्यटकों के लिए मिस मूमल एवं मिस्टर डेजर्ट की पांरपरिक वेशभूषा में फोटो खिंचवाने की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
सैलानियों का जमघट लगा
बुधवार से शुरू होने जा रहे मरु महोत्सव को लेकर जैसलमेर में सैलानियों के आवागमन का प्रवाह तीव्र होता जा रहा है और बड़ी संख्या में सैलानियों का जमघट लगा हुआ है।