21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना काल में नियमित रक्तदान शिविर का आगाज

कोरोना काल में नियमित रक्तदान शिविर का आगाज
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना काल में नियमित रक्तदान शिविर का आगाज

कोरोना काल में नियमित रक्तदान शिविर का आगाज

जैसलमेर. कोरोना काल में रक्त कोष में रक्त की कोई कमी ना रहे, इसलिए सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना की राजकीय गाइड लाइन की अनुपालना करते हुए सीमित संख्या में प्रतिदिन रक्तदान करने को लेकर शिविर का आगाज किया। सेवा भारती संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना काल को देखते हुए राजकीय गाइडलाइन की पालना में सामाजिक दूरी की पालना करते हुए आगामी एकादशी तक नियमित 11 दिन तक रक्तदान शिविर लगाने का आगाज किया। इस दौरान जैसलमेर नगर क्षेत्र को विभिन्न भागों में बांट क्षेत्रवार रक्तदाताओं की ओर से रक्तदान किया जाएगा, जिसकी आगामी कड़ी में कल महादेव बस्ती क्षेत्र के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर के शुभारंभ के अवसर पर सीमा जन कल्याण समिति के गुजरात एवं राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री निंबसिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गिरधारीलाल, सेवा भारती के गिरिराज, नगर सेवा प्रमुख गेमरसिंह, विश्व हिंदू परिषद के पवन वैष्णव उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेश भाटिया, निशिकांत जैन, सुभाष भाटिया, मुकेश पुरी, कमल घुसर, जीवन ओड आदि ने रक्तदान करके इस महामारी के दौरान जनसेवा में अपनी सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला रक्त कोष प्रभारी एवं सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष डॉ. दामोदर खत्री ने सभी का आभार जताया।