8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने किए बाबा की समाधि के दर्शन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने किए बाबा की समाधि के दर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 25 Feb 2021, 10:55 PM IST

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने किए बाबा की समाधि के दर्शन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने किए बाबा की समाधि के दर्शन

रामदेवरा (जैसलमेर). राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन सहित कांग्रेस नेताओं का गुरुवार को रामदेवरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। नेताओं ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल गुरुवार को दोपहर 12 बजे बाद रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने समाधि पर प्रसाद चढ़ाया तथा पवित्र झारी के जल का आमचन किया। मुख्य पुजारी कमल छंगाणी ने उन्हें विधि-विधान से पूजन करवाया। उन्होंने दलितोद्धारक डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए तथा मेघवाल समाज के रिखियों की ओर से लगाए जा रहे जम्मे में शिरकत की। कांग्रेस नेता बाबा रामदेव मंदिर परिसर स्थित कचहरी में पहुंचे। यहां बाबा रामदेव समाधि समिति के अध्यक्ष गादीपति राव भोमसिंह तंवर, सरपंच समंदरसिंह तंवर सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका स्वागत किया।