8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य सरकार ने कोरोना में किया बेहतरीन कार्य : माकन

- माकन व डोटासरा ने की पत्रकारों से बातचीत- डोटासरा ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने जताया वे पटेल से बड़े हैÓ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 25 Feb 2021, 11:00 PM IST

राज्य सरकार ने कोरोना में किया बेहतरीन कार्य : माकन

राज्य सरकार ने कोरोना में किया बेहतरीन कार्य : माकन

पोकरण/रामदेवरा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन नेे कहा कि आर्थिक विषमताओं व कोरोना जैसी महामारी के बावजूद राज्य सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण में रोग पर नियंत्रण, आमजन में बीमारी के प्रति जागरुकता को लेकर राज्य सरकार ने अनुकरणीय कार्य किया है। जिसके कारण प्रदेश में महामारी नियंत्रण में हो सकी तथा मृत्युदर भी पूरे देश में सबसे कम रही है। प्रदेश प्रभारी माकन ने गुरुवार को रामदेवरा प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरक्षेत्र व प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बुधवार को राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक विषमतताओं के बावजूद एक बेहतरीन बजट पेश किया है, जिसमें किसानों, बेरोजगारों, शिक्षा, चिकित्सा, गांव व गरीब के हित को लेकर राहत के प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की लोक संस्कृति विश्व में प्रसिद्ध है तथा कोरोना पर नियंत्रण के बाद राज्य सरकार की ओर से मरु महोत्सव का आयोजन कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी राज्य सरकार इसी तरह प्रदेश के विकास को लेकर कार्य करेगी।
प्रधानमंत्री ने जता दिया कि वे पटेल से बड़े है : डोटासरा
पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर वर्ग के भले के लिए कार्य करती है। जबकि भाजपा विकास की बजाय व्यक्तिगत सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। इसी का परिणाम है कि स्वतंत्रता के अग्रदूत देश के प्रथम गृहमंत्री लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से अहमदाबाद में बनाए गए स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखकर यह जता दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी सरदार पटेल से बड़े है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत दिनों हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है तथा राजस्थान में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। भाजपा में आपसी मनमुटाव व फूट है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष व उपनेता ने अपनी ही पार्टी में इस्तीफा देने की बात कह डाली है। जिले में पर्यटन का विकास हो, यहां की धर्म व लोकसंस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए बेहतर कार्य हो सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पर्यटन व देवस्थान मंत्री का कार्यभार भी उनके पास है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियोंं को क्षेत्र के पर्यटन व धार्मिक स्थलों के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए कहा है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिल सके तथा पर्यटन का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बजट में भी पर्यटन व धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर घोषणाएं की गई है। पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलों का विकास होगा, तो लोगों को रोजगार मिलेगा तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।