7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जश्न-ए-जैसाण के रंग-रसों में नहा उठेगी स्वर्णनगरी

जश्न-ए-जैसाण के रंग-रसों में नहा उठेगी स्वर्णनगरी

2 min read
Google source verification
जश्न-ए-जैसाण के रंग-रसों में नहा उठेगी स्वर्णनगरी

जश्न-ए-जैसाण के रंग-रसों में नहा उठेगी स्वर्णनगरी

जैसलमेर. चार दिवसीय मरु महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जश्न-ए-जैसाण कार्यक्रम होगा। इसमें जैसलमेर शहर भर में उत्साही शहरवासी पूरे उल्लास के साथ मांडणा, रंगोली, पेंटिंग, सांगीतिक प्रस्तुति आदि अपनी रुचि की कलाओं का दिग्दर्शन कराएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पूरा शहर मरु महोत्सव के उल्लास में आनंद की अभिव्यक्ति करता नजऱ आएगा। इसमें शहर भर के लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी रहेगी। इसके लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शहरवासियों से अपील की है कि अपनी रुचि की अभिव्यक्ति का दिग्दर्शन कराएं। इसी तरह शुक्रवार की सुमधुर सांझ खुहड़ी के मखमली रेतीले धोरों पर सजेगी। रात्रि 7 से 7:30 बजे तक सजे-धजे ऊंटों से सफारी और कैमल ब्यूटीफिकेशन शो होगा। इसके बाद रात्रि 7:30 बजे यौवन छलकाते चांद की रोशनी तले धोरों पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें लोक कलाकारों के साथ ही कबीर कैफे एण्ड अतरंगी बैण्ड द्वारा मनोरम प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
अंतिम दिन होंगे खास कार्यक्रम
मरु महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन शनिवार को सुबह 6:30 बजे खाभा फोर्ट परिसर में उगते सूरज की अगवानी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा। मयूर दर्शन का मनोहारी नज़ारा भी देखने को मिलेगा। इस दौरान पूरे परिसर में रावण हत्था, कमायचा, मोरचंग, अलगोजा आदि पर केन्द्रित पाश्र्व संगीत की लाईव प्रस्तुति होती रहेगी। खाभा फोर्ट में मरु महोत्सव के चारों ही दिन खाना-पीना एट खाभा की परिकल्पना पर थीम रेस्टोरेंट संचालित रहेगा।
इसके उपरान्त प्रात: 9 से 11 बजे कुलधरा में कैटल शो, वॉल पेंटिंग, रंगोली, माण्डणा आदि का प्रदर्शन होगा। मध्याह्न 12:30 से दोपहर 2 बजे तक लाणेला के रण में सिंधी नस्ल के अश्वों की दौड़ और अश्वारोहियों के रोमांचक कार्यक्रमए अश्व नृत्य आदि होंगे। इसमें विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन नस्ल के श्रेष्ठ घोड़े शामिल होंगे। अपराह्न 4 से शाम 6 बजे तक सम के धोरों पर कैमल रेस, कैमल डांस, होर्स डांस, रस्साकशी, सैण्ड आर्ट डिस्प्ले आदि के कार्यक्रम होंगे।
समापन सम के धोरों पर
शाम 7 बजे सम के धोरों पर सुरीलो जैसाण होगा। इसमें इण्डियन आइडल फेम एवं प्ले बेक सिंगर स्वरूप खान और विख्यात सिंगर ममे खान की मशहूर प्रस्तुतियों का दरिया बहेगा। रंगीन आतिशबाजी के साथ चार दिवसीय मरु महोत्सव का समापन होगा। मरु महोत्सव के अन्तर्गत चारों ही दिन वॉर म्यूजियम रोजाना रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो होगा। महोत्सव के दौरान मोन्यूमेंट भी रात को 11 बजे तक खुले रहेंगे।