21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के पास बुधवार को गाय को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। सिरोही जिले से कुछ श्रद्धालु एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तनोट माता के दर्शन कर पुन: लौट रहे थे। धोलिया गांव के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित हो गई और बोलेरो पलट गई। जिससे बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी पलटने से हुई जोर की आवाज सुनकर आस पड़ौैस से अशोक पूनिया, खीयाराम पेमाणी, गौरीशंकर फूलाणी, मांगीलाल, गजराज, शैतानराम, हरीश, मुकेश पूनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर नि काला और गाड़ी को सीधा किया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। गाय को बचाने के प्रयास में पलटी गाड़ी, टला बड़ा हादसा