6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘केन्द्र के रवैये से परेशानी में लाखों विद्यार्थी’

-जिला कांग्रेस ने परीक्षा स्थगन के लिए दिया धरना

2 min read
Google source verification
'केन्द्र के रवैये से परेशानी में लाखों विद्यार्थी'

'केन्द्र के रवैये से परेशानी में लाखों विद्यार्थी'

जैसलमेर. केन्द्र सरकार के जेईई एवं नीट परीक्षाएं कराने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर धरना दिया। विधायक रूपाराम धनदै ने कहा कि केन्द्र सरकार के अडिय़ल रवैये ने लाखों छात्र-छात्राओं को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे हालात में इन परीक्षाओं का करवाया जाना राष्ट्र की युवा शक्ति के स्वास्थ्य को खतरे में डालना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय भी नोट बन्दी और जीएसटी की तरह अदूरदर्शी एवं देश के लिए घातक है।
प्रवक्ता चन्द्रशेखर पुरोहित ने बताया कि धरने में प्रधान अमरदीन फकीर ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले के कारण छात्र-छात्राओं में जहां मानसिक तनाव व्याप्त हुआ है, वहीं असम और बिहार जैसे कई प्रदेश अत्यधिक बारिस के कारण बाढ़ के प्रकोप से ग्रस्त है। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश के सभी गैर भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में छात्र-छात्राओं की इस मांग पर पूरा समर्थन व्यक्त किया है। सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षाओं के स्थगन के लेकर आन्दोलन किया जा रहा है और केन्द्र सरकार उनकी परवाह न करते हुए परीक्षाएं करवाने की जिद्द पर अड़ी है। प्रदेश सचिव उम्मेदसिंह तंवर एवं राधेष्श्याम कल्ला ने कहा कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार से परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग है। पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी ने केन्द्र सरकार के रवैये को हठधर्मितापूर्ण बताया। इस अवसर पर वरिश्ठ नेता राणसिंह चौधरी, पूर्व सभापति अशोक तंवर, उपसभापति खींमसिंह, पार्शद सुमार खान, महिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान, उपाध्यक्ष शंकरलाल माली, उपध्यक्ष धर्मेन्द्र आचार्य मेघराज, परिहार, जगदीश सुथार, महामंत्री ब्रजरतन छंगाणी, राजकुमार भाटिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष रूपचंद सोनी, देवकाराम माली, नवाब अली, पार्षद दुर्गेश आचार्य, जिला परिषद सदस्य कुन्दन प्रजापत, गिरीश व्यास, अर्जुनसिंह भाटी, आनंदसिंह देवड़ा, कार्यालय प्रभारी जैनाराम सत्याग्रही, दिलीपसिंह ब्रहमसर, प्रेम भार्गव, अशोक गर्ग, गंगाराम गर्ग, राजेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र सिसोदिया, शाहरूख खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।