
VIdeo: आंधियों से आमजन हुआ बेहाल
पोकरण. क्षेत्र में बदले मौसम के कारण आमजन का बेहाल हो रहा है। मार्च माह के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी का कहर मई व जून माह जैसा नजर आ रहा है। गत दो-तीन दिनों से क्षेत्र में तेज आंधी का दौर चल रहा है। सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें तेज होने लगती है तथा दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर शुरू हो जाता है। भीषण गर्मी के साथ तेज हवाओं व लू के थपेड़ों के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे सूर्य की किरणें तेज होने लगी तथा 10 बजे बाद भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो गया। दोपहर के समय तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी प्रकार तेज हवाओं के साथ आंधी का दौर शुरू हो गया। जिससे आसमान में रेत के गुब्बार उडऩे लगे। ऐसे में आमजन को आवागमन में परेशानी हुई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक ढाणी से दूसरी ढाणी तक आने-जाने में खासी दिक्कत हुई। देर शाम तक भी गर्मी का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
नोख. क्षेत्र में मंगलवार को चली तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। मंगलवार को सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें तेज होने लगी। दोपहर के समय तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही आंधी का दौर शुरू हो गया। भीषण गर्मी व आंधी के कारण आमजन को परेशानी हुई। आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
Published on:
30 Mar 2021 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
