8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चल गया रेगिस्तानी जहाज का जादू, रोमांचक स्पर्धाओं ने जमाया रंग

-डेडानसर स्टेडियम में ऊंटों की भागीदारी के कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Feb 2021, 11:04 PM IST

चल गया रेगिस्तानी जहाज का जादू, रोमांचक स्पर्धाओं ने जमाया रंग

चल गया रेगिस्तानी जहाज का जादू, रोमांचक स्पर्धाओं ने जमाया रंग


जैसलमेर. विख्यात चार दिवसीय मरु महोत्सव का तीसरा दिन शुक्रवार डेडानसर स्टेडियम में रेगिस्तान के जहाज ऊंटों की भागीदारी से जुड़ी स्पर्धाओं के नाम रहा। इस दौरान ऊंट शृंगार, कैमल पोलो, कैमल टेटू शो, शान-ए-मरुधरा आदि ने खासा रंग जमाया वहीं आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति, महिलाओं के बीच रस्साकशी, कबड्डी एवं पनिहारी मटका दौड़ के कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहे। तीसरे दिन के आयोजनों की शुरूआत ऊंट शृंगार प्रतियोगिता से हुई। इसमें सजे-धजे ऊंटों के साथ ऊंट मालिकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहे ऊंटों के मालिकों को अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद, वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई तथा शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
ऊंट शृंगार प्रतियोगिता में कुंवरसिंह राठौड़ का ऊंट प्रथम रहा, जबकि शंकराराम का ऊंट द्वितीय तथा मीरे राम का ऊंट तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के परिणाम
डेडानसर मैदान में हुई प्रतिस्पर्धाओं के अन्तर्गत शान-ए-मरुधरा प्रतियोगिता में ऊंट स्वामी रमेशाराम को प्रथम, पुरखाराम को द्वितीय तथा दीनसिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में केआरसी क्लब भणियाणा ने विजेता का खिताब पाया। महिलाओं की रस्साकशी स्पर्धा में पर्यटकों की टीम विजेता रही। कैमल पोलो प्रतियोगिता में कैमल पोलो संघ ने विजेता का खिताब पाया। पणिहारी मटका रेस में यशोदा कुमारी भणियाणा प्रथम, गीता जैसलमेर द्वितीय तथा बक्तु जैसलमेर तृतीय रही। कार्यक्रम का संचालन रंगकमी विजय बल्लाणी ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर विधायक रूपाराम, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पर्यटन निदेशक निशांत जैन, जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, पर्यटन उप निदेशक भानुप्रताप सहित जन प्रतिनिधि, आर्मी, वायुसेना एवं बीएसएफ, प्रशासनिकए पुलिस एवं विभागीय जिलाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम संचालन में अर्जुनसिंह भाटी, तरुण शर्मा ने सहयोग दिया। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से सभी अतिथियों का साफा बंधवाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। आर्मी बैण्ड का शानदार प्रदर्शन सभी को मंत्र मुग्ध कर गया।