8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक से कुचली मोटरसाइकिल, पुलिस ने मिट्टी नहीं डालने के लिए किया पाबंद

खेत में क्षारयुक्त मिट्टी डालने पर हुआ विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Nov 2020, 2:13 PM IST

ट्रक से कुचली मोटरसाइकिल, पुलिस ने मिट्टी नहीं डालने के लिए किया पाबंद

ट्रक से कुचली मोटरसाइकिल, पुलिस ने मिट्टी नहीं डालने के लिए किया पाबंद

पोकरण. क्षेत्र की लवां ग्राम पंचायत के सत्तासर गांव में स्थित सौर ऊर्जा प्लांट के एक ठेकेदार की ओर से एक व्यक्ति के खेत में सौर ऊर्जा प्लांट की मिट्टी डालने का मना करने पर ट्रक चालक ने ट्रक से बाइक को कुचलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया व सौर ऊर्जा कंपनी के अधिकारियों को निजी खेत में भविष्य में मिट्टी नहीं डालने के लिए पाबंद किया। थानाप्रभारी मीठालाल के अनुसार उन्हें सत्तासर निवासी ओमप्रकाश कुमावत पुत्र बागाराम व ग्रामीणों ने एक ट्रक चालक की ओर से ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर, ट्रक से बाइक कुचल देने की सूचना दी। जिस पर वह तथा प्रशिक्षु आरपीएस अरविंदकुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। यहां विरोध कर रहे ओमप्रकाश वगैरह ग्रामीणों ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट की चारदीवारी के पास ही हवा पत्नी स्व.हुकमाराम का खेत स्थित है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सौर ऊर्जा प्लांट से क्षारीय व लवणयुक्त मिट्टी का एक ट्रैक्टर भरकर चालक लेकर आया तथा उसकी भाभी के खेत में डालने लगा। जिस पर ओमप्रकाश, भोमाराम, देवीलाल, डाकरराम, दिलीप कुमावत सहित ग्र्रामीणों ने उसे क्षारयुक्त मिट्टी खेत में डालने से मना किया। जिस पर मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे ठेकेदार को फोन कर बुलाया। जिस पर रायड़ निवासी फारुख पुत्र मूसेखां मोटरसाइकिल पर तथा आरीफ पुत्र मूसेखां सहित कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए। उन्होंने यहां खड़े ग्रामीणों के साथ गाली गलौच किया। आरीफ ने ट्रक चालक को हटाकर स्वयं ट्रक चालू कर तेज गति से चलाते हुए मौके पर खड़े ग्रामीणों पर चढ़ाने का प्रयास किया। उपस्थित लोग मौके से दूर भाग गए, लेकिन वहां खड़ी ओमप्रकाश की मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गई। जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फारुख, आरीफ व अन्य लोग बोलेरो में सवार होकर भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की सह व मिलीभगत से बाहर के ठेकेदार सत्तासर के किसानों के खेतों में लवण क्षेत्र की क्षारयुक्त मिट्टी जबरदस्ती डाल रहे है। जिससे उनके खेत खराब हो रहे है। थानाप्रभारी ने ग्रामीणों को शांत करवाते हुए कंपनी अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा भविष्य किसानों के खेतों में उनकी बिना सहमति के जबरदस्ती रिण की मिट्टी नहीं डालने के लिए पाबंद किया। इस संबंध में सत्तासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र बागाराम की ओर से ठेकेदार व कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस में एक रिपोर्ट भी दी गई है।