8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम फुहारों का दौर दूसरे दिन भी रहा जारी

रिमझिम फुहारों का दौर दूसरे दिन भी रहा जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Jul 2021, 5:57 PM IST

रिमझिम फुहारों का दौर दूसरे दिन भी रहा जारी

रिमझिम फुहारों का दौर दूसरे दिन भी रहा जारी

पोकरण. क्षेत्र में गत दो दिनों से बदले मौसम से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। हालांकि आसमान में छाए काले घटाटोप बादलों से बारिश की आस लगाए बैठे लोग मायूस हो रहे है, लेकिन रिमझिम फुहारों व तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार को दिन चढऩे के साथ आसमान में घने बादल छाए हुए थे तथा तेज हवाएं चल रही थी। 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रुक-रुककर कई बार रिमझिम फुहारों की झड़ी लगी। जिससे मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया। देर शाम तक भी आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थी, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से लोग निराश नजर आए।

किया पौधरोपण
लाठी. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। भादरिया पशु अस्पताल के डॉ.नरेन्द्रसिंह शेखावत व खेतोलाई के शेरसिंह मीणा ने ग्रामीणों की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। उनकी ओर से गिलोय, पीपल, नीम, शीशम आदि के एक दर्जन पौधे लगाए गए। इस मौके पर जोराराम, बबलू, उमेश, अजय, गेरादेवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।