2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER HIGH TEMP- राजस्थान के इस शहर में तापमान हुआ जानलेवा, हो रही आग की बारिश

पारा 45 डिग्री पार, बच्चों की कौन सुने पुकार?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:40 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

दिन में सडक़ों पर अघोषित पाबंदी

जैसलमेर. मरुस्थलीय जैसलमेर जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन उगने के साथ गर्मी के तीखे तेवर दोपहर होते-होते असहनीय हो रहे हैं। रविवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। जब तापमान 45 डिग्री के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया और यह 45.2 डिग्री सै. रिकॉर्ड हुआ। इस तन झुलसाने वाली गर्मी का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। उन्हें स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने के समय लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ता है। जैसलमेर प्रशासन और शिक्षा विभाग का ध्यान अब तक इन मासूम बच्चों की दुर्दशा पर नहीं जा पाया है।
बाजारों में सुस्ती
जिला मुख्यालय के अधिकांश बाजारों में इन दिनों सुस्ती का हाल है। जो थोड़ी-बहुत ग्राहकी इतने समय रही, वह शादी समारोहों की अधिकता के चलते थी। इसके अलावा दुकानों में दोपहर के समय नहीं के बराबर ग्राहकी रहती है। दुकानदार भी तीखी धूप के समय आराम करना पसंद करते हैं। शीतल पेय विशेषकर ज्यूस व आइसक्रीम आदि की दुकानों पर अवश्य ग्राहकों की गहमागहमी देखी जा सकती है। किसी काम से शहर आने वाले ग्रामीणजन भी इन दुकानों पर अपने हलक तर करते देखे जा सकते हैं।
पारे की बढ़ती चाल
दिन अधिकतम तापमान
23 अप्रेल 39.9
24 अप्रेल 42.4
25 अप्रेल 43.6
26 अप्रेल 44.4
27 अप्रेल 43.7
28 अप्रेल 44.7
29 अप्रेल 45.2