21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश,  आरोपी को किया गिरफ्तार, माल किया बरामद

आरोपी को किया गिरफ्तार, माल किया बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश,  आरोपी को किया गिरफ्तार, माल किया बरामद

24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश,  आरोपी को किया गिरफ्तार, माल किया बरामद

जैसलमेर /लाठी. पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज होने के 24 घंटों में उसका पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को जावंध जूनी निवासी मामूनखां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी गांव में स्थित दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर गले में रखे 3900 रुपए नकद, दो मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी अचलाराम ढाका के नेतृत्व में चांधन पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक रतनसिंह, कांस्टेबल मनोहरसिंह भाटी, शंभूसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने जावंध क्षेत्र में दबिशें दी। इस दौरान परिवादी व मुखबीरों की इतिला पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तथा चोरी के आरोपी जावंध जूनी निवासी शकूरखां पुत्र हकीमखां को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई नकदी 3900 रुपए व दो मोबाइल बरामद किए। 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश