6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोकरण के विकास में नहीं आएगी कमी : मंत्री

- 'जीवन के रंगÓ पुस्तक का किया विमोचन

2 min read
Google source verification
पोकरण के विकास में नहीं आएगी कमी : मंत्री

पोकरण के विकास में नहीं आएगी कमी : मंत्री


पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि पोकरण के अस्पताल को क्रमोन्नत करवाने के साथ यहां जिला परिवहन कार्यालय शुरू करवाया गया है। इसके अलावा कृषि उपज मंडी व अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे है। मंत्री शाले मोहम्मद ने मंगलवार रात कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर उमावि परिसर में आयोजित 'जीवन के रंगÓ पुस्तक के विमोचन के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि पोकरण में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पोकरण कस्बे सहित क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों की प्रत्येक समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार व मुख्यमंत्री की मनसा है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की प्रत्येक समस्या का निराकरण हो, जिसको लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था के साथ संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं मोनीटरिंग कर रहे है। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षाविद् व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.कन्हैयालाल छंगाणी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी ओर से लिखित 'जीवन के रंगÓ पुस्तक का विमोचन किया गया। मंत्री ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही।
इन्होंने रखे विचार
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पार्षद नारायणलाल रंगा, आईदान पंवार, वरिष्ठ अधिवक्ता रतनलाल पुरोहित ने अपने विचार रखे और कन्हैयालाल छंगाणी की ओर से कांग्रेस की मजबूती व कस्बे के विकास को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आनंदीलाल गुचिया, राजेन्द्र पुरोहित, त्रिभुवन पुरोहित, शिक्षाविद् रेंवताराम, कांग्रेस नेता अब्दुला फकीर, नंदकिशोर छंगाणी, पालिका ईओ तनुजा सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन प्रभात शर्मा ने किया।
किया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसी प्रकार कार्यक्रम में बालिका प्रांजल जोशी, रोशनी जोशी, मानसी छंगाणी, विराट छंगाणी, वैशाली छंगाणी, यूवी जोशी, रितु ओझा, अरुणा छंगाणी ने गीत व भाषण की प्रस्तुतियां दी।