8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘खेल और खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नहीं कमी नहीं रहेगी

-धनसिंह चारण स्मृति खेल दिवस का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Jul 2021, 6:00 PM IST

'खेल और खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नहीं कमी नहीं रहेगी

'खेल और खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नहीं कमी नहीं रहेगी

जैसलमेर. जिला ओलम्पिक संघ की ओर से जिला कबड्डी संघ और जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में धनसिंह चारण स्मृति तृतीय खेल दिवस का आयोजन शहीद पूनम स्टेडियम में जिला कलेक्टर आशीष मोदी के मुख्य आतिथ्य, सभापति हरिवल्ल्भ कल्ला की अध्यक्षता, जिला खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार , जिला ओलम्पिक संघ के लक्ष्मण सिंह तंवर, पार्षद देवी सिंह चौहान, स्क्वायडेर लीडर आशीष के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। खेल दिवस पर जिला फुटबॉल संघ और एयरफोर्स के मध्य और कबड्डी में फुलिया वारियर्स और शहीद राजेंद्र सिंह भाटी क्लब मोहनगढ़ के मध्य मैच खेले गए, जिसमे व फुटबॉल में एयरफोर्स और कबड्डी में फुलिया वारियर्स विजेता रही। विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एप्रमाण पत्र और मेडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम स्थानों में खेल प्रतिभाओं को तरासने और उन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में जैसलमेर जिला अपने आपमे एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छोटे और दूरस्थ शहरों से खेल प्रतिभाएं सामने आना अविस्मरणीय है। सभापति नगर परिषद हरिवल्ल्भ कल्ला ने कहा कि खेल संघों में नई प्रतिभाए सामने आने के बाद जिले में खेल गतिविधियां बढ़ी हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार ने जिला ओलम्पिक संघ और कबड्डी संघ की ओर से नियमित खेल गतिविधियां संचालित कर खिलाडियों को अवसर प्रदान करने पर उनका स्वागत किया। सेवानिवृत खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर ने पूनम स्टेडियम को खेल हब बनाने और ग्रीन ग्रास कोर्ट विकसित करने की योजना प्रस्तुत करते हुए खिलाडियों को सुविधाएं उपलब्ध करने की बात रखी। जिला कबड्डी संघ सचिव चंदनसिंह भाटी ने कहा कि पूनम स्टेडियम में प्रतिदिन सात खिलाड़ी खेलते हैं।