
घर के पीछे खिड़की तोड़ कर घुसे चोर, 33 तोला सोना और 100 तोला चांदी के गहने चुराए
रामदेवरा. समीपवर्ती एका ग्राम पंचायत के सुजासर गांव में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी कि वारदात कर डाली। पहली चोरी कि वारदात में चोरों को कुछ नहीं मिलने पर अज्ञात चोरों को दूसरी चोरी की वारदात में 33 तोला सोना और 100 तोला चांदी मिली। जिसे लेकर वे फरार हो गए। चोरी की घटना के समय पीड़ित परिवार घर के आंगन में सो रहा था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया । वही पीड़ित परिवार की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार एका ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सूजासर में स्थित देवी सिंह पुत्र भवर सिंह राजपूत की ढाणी में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की अल सुबह करीब डेढ़ बजे खेत की तार बन्दी काट कर मकान के पीछे पहुंचे। चोरों ने घर के पीछे कमरे की खिड़की को अपने साथ लाए कटरनुमा ओजार से तोड़ कर घर के कमरे में प्रवेश किया। कमरे में लोहे की एक पेटी (बक्से)में देवी सिंह की दोनों विवाहित पुत्रियां जो गत दिनों तिज पर पीहर आई हुई थी। दोनों पुत्रियों के रखे सोने और चांदी के गहने चोरों ने लेकर उसके खाली डिब्बे और अन्य सामान खिड़की के बाहर फेंक कर रवाना हो गए। चोरी की हुए वारदात के दौरान देवी सिंह उनके परिवार के सभी नौ सदस्य घर के आंगन में गहरी नींद में सो रहे थे। परिवार में देवी सिंह और उनकी पत्नी,पांच बेटियां और दो नाती हैं। जन्माष्टमी के चलते देर रात 12 बजे तक परिवार जाग रहा था,उसके बाद ही परिवार सो गया था। सुबह जब परिवार के लोग जागे और कमरे की खिड़की टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ दिखा। तब पता चला कि रात को चोरी हुई। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने रामदेवरा पुलिस को सूचना दी। रामदेवरा थाना अधिकारी ने मय जाब्ते के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने इससे पहले देवी सिंह की समीप एक अन्य ढाणी के मकान में सीढ़ियों के रास्ते घुसे और कमरे का ताला तोड़ कर सामान उल्ट पुल्ट किया। यहां चोरो को कोई विशेष सामान नहीं मिल पाया। वही पीड़ित की तरफ से कोई रिपोर्ट थाने में नहीं दी गई।
एक ही रात में चोरी कि दो वारदात के बाद सुजासर और आस पास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
25 लाख की कीमत थे गहने -
रामदेवरा थाना अधिकारी विशन सिंह ने बताया कि चोरी कि दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित देवीसिंह पुत्र भवर सिंह जाति राजपूत निवासी सुजासर ने बताया कि 33 तोला सोना और 100 तोला चांदी के गहने है। जो करीब 20 लाख रुपए के है। चोरी की रामदेवरा थाने में इस साल की ये सबसे बड़ी वारदात है।
चोरी की वारदात के बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
बाहरी गैग हैं जो करती हैं चोरियां -
रामदेवरा थानाधिकारी विशन सिंह ने चोरी की घटना के बाद बताया की ये स्थानीय चोर नहीं बल्कि बाहर से आई गैग हैं। जो रामदेवरा के आस पास के गांवों को अपना निशाना बना रहे है। मेले की भीड़ में चोरों की कोई गैग भी आईं होगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वही पीड़ित परिवार सहित सुजा सर के ग्रामीणों ने चोरों का जल्द से जल्द पता लगाकर मामले का खुलासा करने की थानाधिकारी से मांग की है।
इनका कहना
चोरों ने सुजासर गांव में स्थित एक ढाणी में बने मकान में चोरी की वारदात कर 33 तोला सोना और 100 तोला चांदी के गहने चुरा कर लिया। ये बाहर की गैग हैं। दो जगह चोर चोरी के लिए गए थे। चोरी का एक ही मामला दर्ज हुआ है।घटना के खुलासे को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-विशन सिंह,थानाधिकारी,पुलिस थाना,रामदेवरा।
Published on:
31 Aug 2021 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
