7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर की इंदिरा कॉलोनी से एसयूवी और बाइक उड़ा ले गए चोर

-सीसी टीवी कैमरों में कैद हुए चोर

2 min read
Google source verification
जैसलमेर की इंदिरा कॉलोनी से एसयूवी और बाइक उड़ा ले गए चोर

जैसलमेर की इंदिरा कॉलोनी से एसयूवी और बाइक उड़ा ले गए चोर

जैसलमेर. शहर की इंदिरा कॉलोनी से रविवार सोमवार की दरम्यानी रात को अज्ञात चोर एसयूवी और बाइक चुरा ले गए। उन्होंने वहीं से एक स्कूटर भी उठाया था, लेकिन बाद में जहां से एसयूवी को उठायाए वहीं स्कूटर छोड़ कर चले गए। पुलिस ने क्षेत्र के सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इसी कॉलोनी में पिछली 9 जुलाई को एक बाइक चोरी गई थी और एसयूवी को चुराने का विफल प्रयास किया गया था। सीसी टीवी फुटेज में दो चोर नजर आ रहे हैंए जिन्होंने अपने चेहरे ढंक रखे हैं।
जानकारी के अनुसार वाहन चोरी की यह घटनाएं बीती रात्रि को दो से तीन बजे के बीच की है। सीसी टीवी फुटेज में दो चोर घरों के बाहर खड़ी एक बाइक व स्कूटर के हैंडल लॉक को तोड़कर उन्हें ले जाते नजर आ रहे हैं। थोड़ी दूरी पर उन्होंने एक एसयूवी को साथ लाई बोलेरो कैम्पर वाहन से टो कर गायब किया है। जहां से उन्होंने एसयूवी उठाई वहीं पर स्कूटर छोड़ गए। चोरी की इन वारदातों से कॉलोनी के बाशिंदों में रोष और दहशत का वातावरण है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यहां से गत 9 जुलाई की रात में एक बाइक चोरी गई थी और एसयूवी को चुराने का असफल प्रयास किया गया था। संभवत: वही चोर इस बार ज्यादा तैयारी से वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार चोरी करने तीन जने आए थे। सुबह जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी टीवी फुटेज खंगाले। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और जल्द से जल्द चोरों को पकडऩे के लिए हरचंद कोशिश करने के निर्देश दिए।
सरगर्मी से कर रहे तलाश
इंदिरा कॉलोनी में वाहनों की चोरी करने वालों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। टीमें बनाकर अधिकारियों व कार्मिकों को इस काम में लगाया गया है। इंदिरा कॉलोनी में रात्रि गश्त आज से बढ़ा दी गई है और सादा वस्त्र में पुलिस बल को भी लगाया जा रहा है। उम्मीद हैए जल्द ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे।
-भंवरलाल गोदारा, प्रभारी, पुलिस कोतवाली जैसलमेर