2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- स्कूल सर्टिफिकेशन में रिजेक्ट हुए यह सरकारी विद्यालय, अब फिर से करना होगा….

सात विद्यालयों को करना होगा फिर से आवेदन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:16 PM IST

jaisalmer patrika

patrika news

स्कूल सर्टिफिकेशन कार्य को लेकर वीसी का आयोजन
जैसलमेर. अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थान माध्यमिक षिक्षा परिषद जयपुर के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र में वीसी सम्पन्न हुई। इस दौरान लक्ष्मीदेवी डाइट प्रधानाचार्य, हरिसिंह गोठवाल एडीपीसी रमसा जैसलमेर , ओम प्रकाश सरगरा डीएसएफ, उम्मेदाराम कार्यक्रम अधिकारी रमसा जैसलमेर, नाथूराम गर्ग, केआरपी, राउमावि चांधन, खींवराज माली केआरपी, राउमावि राजमथाई, पुराराम, केआरपी, राउमावि लाठी, संस्थाप्रधान प्रतिनिधि राउमावि भणियाणा ने भाग लिया। वीसी में जिले के रिजेक्टेड विद्यालयों की समीक्षा की गई और आगामी योजना तैयार की। इस दौरान अवगत कराया गया कि जिले में स्कूल सर्टिफिकेशन योग्य स्कोर पाने वाले 29 में से 12 विद्यालय है। जिले के 7 विद्यालय अभी भी प्रथम चरण पर है, जिनमें राउमावि झिनझिनयाली, राउमावि भारेवाला, राउमावि मोहनगढ़, राउमावि बडोड़ा गांव, राउमावि देवीकोट, राउमावि खुईयाला और राउमावि सांगड़ शामिल है। इन सात विद्यालयों को पुन: आवेदन करना पड़ेगा। जिले के पांच विद्यालयों को अतिशीघ्र जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से सत्यापित किया जाना है, जिनमें राउमावि सम, राउमावि सोनू, राउमावि खुहड़ी, राउमावि खींया और राउमावि हमीरा शामिल है।