2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- थानाधिकारी के इस कार्य के विरोध में सेना के जवानों का यह ऑपरेशन, थाने के द्वार हुए बंद

पुलिस व सेना के जवानों में भिड़ंत-बंद हुए थाने के गेट, छत पर शस्त्र पुलिसकर्मी तैनात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 23 Apr 2018, 7:02 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

-सैन्य छावनी के पास मकान निर्माण का मामला
-पोकरण थानाधिकारी की पत्नी के नाम पर भूखण्ड
जैसलमेर. कस्बे की सैन्य छावनी के पास मकान का निर्माण करने पर रविवार शाम सेना के जवानों ने मकान निर्माण पर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जवानों ने मारपीट की। गौरतलब है कि पोकरण स्थित सैन्य छावनी की सीमा के पास थानाधिकारी माणकराम विश्नोई की पत्नी के नाम से एक भूखण्ड है, जहां उनकी ओर से मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। रविवार शाम करीब 5 बजे सेना के जवान कार्यस्थल पर आए तथा मजदूरों को काम रोकने के लिए कहा। मजदूरों ने मकान निर्माण कार्य जारी रखा तो सेना के जवानों ने उनके साथ मारपीट की ओर उन्हें भाग जाने के लिए कहा। मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक थानाधिकारी को दी। जिस पर थानाधिकारी विश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां बड़ी संख्या में उपस्थित सेना के अधिकारियों व जवानों को अपनी पत्नी के नाम से जारी पट्टा व रजिस्ट्री दिखाई तथा काम नही रुकवाने के लिए आग्रह किया। जिस पर सेना के अधिकारी व जवान भडक़ गए तथा थानाधिकारी व पुलिस जाब्ते के साथ भी मारपीट करने लगे ओर उनका कैमरा छीन लिया। सेना के जवानों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस सेना के तीन जवानों को दस्तयाब कर व पुलिस गाड़ी में डालकर मौके से रवाना हो गई तथा थाने पहुंची। इस दौरान सेना के अधिकारी व जवान भी थाने पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर मौके व पुलिस थाने के बाहर लोगो की खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों को थाने में प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस को थाने के गेट बंद करने पड़े तथा छत पर भी सशस्त्र जवान तैनात करने पड़े।