
धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश
आरोपी दो दिन पीसी पर
पोकरण. भणियाणा थानाक्षेत्र के रातडिय़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। भणियाणा थानाधिकारी खेताराम गोदारा ने बताया कि रातडिय़ा निवासी अचलाराम पुत्र नखताराम ने चार जनों के विरुद्ध 46 लाख 21 हजार रुपए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए गिंगाला खेड़ापा हाल हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी रघुवीरदास पुत्र किशनदास, भटेलाई बालेसर हाल प्रतापनगर जोधपुर निवासी अजय मुंड पुत्र राजाराम व ओसियां हाल जोधपुर निवासी उगमाराम उर्फ कैलाश पुत्र देवाराम को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें गहन पूछताछ के लिए दो दिन तक पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। थानाधिकारी गोदारा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ करने के साथ रुपए की बरामदगी तथा चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
Published on:
30 Sept 2021 02:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
