20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत में दबे तीन मासूम, गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया

-डेडानसर मैदान के पीछे हुआ हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
रेत में दबे तीन मासूम, गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया

रेत में दबे तीन मासूम, गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया

जैसलमेर. जैसलमेर के डेडानसर मैदान के पीछे मंगलवार को हुए हादसे में रेत के धंसने से तीन बच्चे दब गए। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका प्रारंभिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार डेडानसर मैदान के पीछे मिट्टी में खेल रहे तीन बच्चों राजेश (9) पुत्र मनोहरलाल, अजय (12) पुत्र खमाणाराम और विशाल (13) पुत्र बल्लू सभी निवासी गफूर भ_ा जैसलमेर रेत धंसने से उसमें धंस गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में बच्चों के परिवारजनों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गए। पीएमओ डॉ. जेआर पंवार ने बताया कि बच्चों का प्रारंभिक उपचार चार चिकित्सकों की टीम ने किया तथा उन्हें सरकारी एम्बुलेंसों के जरिए जोधपुर रेफर करवाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में खासी भीड़ जमा हो गई। बच्चों के परिवारजनों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ नजर आई।