6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन मरीजों ने तोड़ा दम, पांच हजार पार कोरोना

-मृतकों में दो युवक व एक महिला

less than 1 minute read
Google source verification
तीन मरीजों ने तोड़ा दम, पांच हजार पार कोरोना

तीन मरीजों ने तोड़ा दम, पांच हजार पार कोरोना

जैसलमेर. जिले में कोरोना संकट गुरुवार को और गहरा गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक महिला सहित दो युवक शामिल हैं। दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या में उछाल का दौर बना हुआ है और 375 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। 1239 जनों की रिपोर्ट में ये पॉजिटिव आए हैं और इस तरह से पॉजिटिविटी दर 30.26 प्रतिशत रही। जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा पांच हजार के पार 5167 हो गया है। इनमें आधे से ज्यादा मरीज तो चालू अप्रेल महीने में ही सामने आ गए हैं। इससे कोरोना की भयावहता साफ दिखाई दे रहा है। संक्रमितों में जैसलमेर शहर के करीब एक तिहाई निवासी शामिल हैं। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि 122 जने जैसलमेर शहर, 87 जैसलमेर ब्लॉक के ग्रामीण, 124 सम ब्लॉक, 37 पोकरण ग्रामीण और पांच जने पोकरण शहरी क्षेत्र के बाशिंदे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रेल महीने की 28 तारीख तक कुल 214 जने कोरोना से रिकवर हुए हैं। उधर, जैसलमेर स्थित जवाहर चिकित्सालय में सुबह भोपा गांव निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे जोधपुर में पूर्ण उपचार नहीं मिलने की स्थिति में जैसलमेर लाया गया था। दोपहर बाद में किशनघाट निवासी 55 वर्षीया महिला और बाद में सम निवासी एक और 25 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। पीएमओ डॉ. जेआर पंवार ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से हरसंभव उपाय किए जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।