2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर शिविर आयोजित,इस एप के बारे में दी जानकारी

एप के बारे में दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Oct 2018, 2:10 PM IST

jaisalmer

विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर शिविर आयोजित,इस एप के बारे में दी जानकारी

पोकरण. विधानसभा चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाली विभिन्न शिकायतों व आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई और चुनाव आयोग के एप सीविजल की कार्यप्रणाली को लेकर चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े अधिकारियों व कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अनिलकुमार जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में निर्वाचन कार्यों के संपादन के दौरान क्षेत्र में आने वाली विभिन्न शिकायतों एवं आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राप्त समस्त शिकायतों को चुनाव आयोग के एप सीविजल की कार्यप्रणाली को लेकर शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिला सूचना एवं प्रौद्योगिक एवं सीविजल प्रकोष्ठ जैसलमेर के जितेन्द्र शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने एप पर शिकायत प्राप्त करने व चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजने संबंधी प्रशिक्षण दिया। शिविर में क्षेत्र में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मोनीटरिंग कमेटी एमसीएमसी, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एमसीसी, फ्लाइंग स्क्वार्ड टीम एफएसटी, स्थेटिक सर्विलेंस टीम एसएसटी, वीडियो व्यूइंग टीम वीवीटी, वीडियो सर्विलेंंस टीम वीएसटी, अकाउंटिंग टीम एटी, एक्पेंडिचर मोनीटरिंग सेल ईएमसी के प्रभारी अधिकारी, कार्मिक, पुलिस उपाधीक्षक रामचंद्र चौधरी पोकरण, सरदारदान नाचना, तहसीलदार रामसिंह जोधा पोकरण, रामजस विश्रोई भणियाणा, नायब तहसीलदार पोकरण, नोख, उपनिवेशन तहसीलदार, थानाधिकारी उपस्थित थे।

जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के चुनाव 28 को
जैसलमेर. राजस्थान साईक्लिंग संध के तत्वाधान में जिला स्तरीय साइक्लिंग संघ के चुनाव 28 अक्टूबर को आयोजित होंगे। राजस्थान साइक्लिंग संघ के सचिव ओपी विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जैसलमेर साइक्लिंग संघ के गठन के लिए राजेन्द्र सिंह को संयोजक नियुक्त कर जिला संघ के गठन एवं रजिस्टे्रेशन के लिए अधिकृत किया गया है। जिला संघ के प्रवक्ता अरविन्द छंगाणी ने बताया कि जिला कार्यकारीणी के गठन के लिए बसंत छंगाणी को चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार सुबह 11 बजे जवाहर विद्यापीठ में जिला साइक्लिंग संघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिले में साइक्लिंग खेल के विकास एवं संवर्धन के लिए जिले के साइक्लिंग क्लब, जो संघ के तहत अपना संबद्धिकरण संघ से करवाने के लिए प्रवक्ता अरविन्द छंगाणी से अपना पंजीयन करवा सकेंगे।