20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेफा हीरो शेखावत के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

हेफा हीरो शेखावत के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
less than 1 minute read
Google source verification
हेफा हीरो शेखावत के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

हेफा हीरो शेखावत के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

पोकरण. कस्बे के जैसलमेर रोड पर स्थित रावणा राजपूत सभाभवन में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर हेफा हीरो मैजर दलपतसिंह शेखावत के 102वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रावणा राजपूत न्याति समाज के अध्यक्ष प्रतापसिंह भाटी ने बताया कि द्वितीय विश्वयुद्ध में मैजर दलपतसिंह ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया तथा इजरायल को स्वतंत्रता दिलाई और 23 सितम्बर 1918 को शहीद हो गए। सचिव विजयसिंह पंवार ने मैजर दलपतसिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय चामुण्डा सेना के प्रदेशाध्यक्ष उम्मेदसिंह सोलंकी ने बताया कि मैजर दलपतसिंह की जीवनी पुन: पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मांग की जा रही है, ताकि युवाओं को उनके इतिहास की जानकारी हो सके। इस मौके पर न्याति समाज के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथसिंह चौहान, राधेश्यामसिंह इन्दा, हरिसिंह पंवार, मनोहरसिंह इन्दा, अजयसिंह चौहान, पंकजसिंह पंवार, राजूसिंह भाटी, राजेन्द्रसिंह इन्दा, माधुसिंह परिहार, स्वरूपसिंह भाटी, हिम्मतसिंह चौहान, जेठूसिंह भाटी सहित समाज के लोग उपस्थित थे।