
हाइवे पर भिड़े ट्रक व कार, दो जनों की मौके पर मौत
जैसलमेर. जिले के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीकोट के समीप नेशनल हाइवे- 68 पर मंगलवार को कार व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत होने से कार सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, सांगड़ पुलिस थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। सांगड़ थानाधिकारी सुमेरसिंह इंदा ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत देवीकोट के समीप नेशनल हाइवे पर एस्सार पेट्रोल पम्प के निकट कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत होने से कार में सवार बाड़मेर जिले के धारवी खुर्द निवासी भोमसिंह (30) पुत्र चंदनसिंह व जुझारसिंह (20) पुत्र इंद्रसिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार में दो जने ही सवार थे। दोनों मृतक धारवी खुर्द से जैसलमेर के आकल गांव अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। ट्रक जैसलमेर से बाड़मेर जा रहा था। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने वाहन चालकों व अन्य लोगों की मदद से शव कार से बहार निकाले। मृतक के शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीकोट के मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों के परिजनों के आने पर दोनो शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया।
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
पोकरण. कस्बे में फलसूण्ड रोड पर मंगलवार को दोपहर एक ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। एक स्कूटी पर सवार भवानीप्रोल निवासी लालाराम फलसूण्ड रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां उनका उपचार किया गया।
Published on:
26 Apr 2022 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
