4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुड़वा भाई साथ खेले, पढ़े और अब नौकरी भी लगी साथ

जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र के भादरिया गांव के निवासी दो जुड़वा भाई साथ खेले और पढ़े। अब उनकी नौकरी भी एक साथ लगी है। भादरिया निवासी नंदकिशोर सुथार लकड़ी का काम करते है।

less than 1 minute read
Google source verification
जुड़वा भाई साथ खेले, पढ़े और अब नौकरी भी लगी साथ

जुड़वा भाई साथ खेले, पढ़े और अब नौकरी भी लगी साथ

जैसलमेर। जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र के भादरिया गांव के निवासी दो जुड़वा भाई साथ खेले और पढ़े। अब उनकी नौकरी भी एक साथ लगी है। भादरिया निवासी नंदकिशोर सुथार लकड़ी का काम करते है। उनके पुत्र सवाई व जगदीश सुथार दोनों जुड़वा भाई है।

वे बचपन से ही साथ रहे, खेले और पढ़े। रीट 2022 की परीक्षा भी दोनों भाइयों ने एक साथ दी। उनके बड़े भाई टीकम सुथार ने बताया कि जगदीश का जैसलमेर जिले में 16वें व सवाई का 31वें स्थान पर चयन हुआ है। बचपन से होनहार दोनों भाइयों ने गांव में संसाधनों की कमी के बावजूद लगन व मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने पहले ही प्रयास में शिक्षक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को दोनोंं भाइयों ने भणियाणा उपखंड की खेलाणा ग्राम पंचायत के हस्तीनापुर गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें : 2 माह से नहीं हो रही दवाइयों की आपूर्ति, मरीज परेशान