तंवर के जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
जैसममेर. जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कांग्रेसजनों ने स्थानीय हनुमान चौराहा, गांधी चौक तथा गोपा चौक में जयकारे लगाए।
प्रवक्ता देवेंद्र परिहार ने बताया कि कांग्रेसजन कमलेश छंगाणी, रूपचंद सोनी, जाकिर हुसैन, जैनाराम सत्याग्रही, दिलीपसिंह, तरुण दैय्या, दुर्गेश आचार्य, सुनील गोयल, प्रेम बिस्सा, कुलजीतसिंह, वीरेंद्र मेघवाल, साहिल महेचा, राजेन्द्रसिंह, मृदुल तंवर, चंद्रभानसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी की और मिष्ठान खिला कर खुशी का इजहार किया।