7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

less than 1 minute read
Google source verification
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

नोख. गांव के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया तथा प्रार्थना पत्र पेश किए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर प्रभारी व उपनिवेशन उपायुक्त नाचना नरेन्द्रपालसिंह शेखावत, सहप्रभारी तहसीलदार बंटी राजपूत, प्रधान अर्जुनराम मेघवाल, विकास अधिकारी डॉ.गणपतराम सुथार, नायब तहसीलदार गोविंदराम गर्ग, सरपंच सुमन छंगाणी, उपप्रधान महिपालसिंह, जिला परिषद सदस्य उत्तमसिंह बोड़ाना, भंवरलाल विश्रोई, बोड़ाना सरपंच नरेन्द्रसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इनका हुआ कार्य
शिविर में सपना पुत्री यारूखां 11 वर्ष से कानों से सुनाई नहीं दे रहा था। जिसे मौके पर ही कानों की मशीन प्रदान की गई। राजस्व विभाग की ओर से 65 नामांतरणकरण, आबादी विस्तार के 14 प्रस्ताव, रास्ते के दो प्रकरणों का निस्तारण कर पंचायतीराज विभाग की ओर से 126 पट्टे जारी किए गए। शौचालयों के 85 प्रस्तावों की जांच कर 80 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए।
ये हुए निराश
शिविर में मानसिक, शारीरिक व अन्य दिव्यांग व्यक्तियों के कार्य नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। चिकित्सा जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों के शिविर में नहीं होने के कारण उन्हें प्रमाण पत्र के लिए रैफर किया गया। जिससे वे योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एक भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिला।