20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात लोगों ने मारा पत्थर, तो घायल हो गई ऊंटनी

- दो दिन बाद किया गया उपचार
less than 1 minute read
Google source verification
अज्ञात लोगों ने मारा पत्थर, तो घायल हो गई ऊंटनी

अज्ञात लोगों ने मारा पत्थर, तो घायल हो गई ऊंटनी

पोकरण. सांकड़ा थानांतर्गत बेतीना गांव के पास सोमवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने एक ऊंटनी पर बर्बरतापूर्वक पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। जिससे उसके पैर फ्रैक्चर हो गए। दो दिन तक ऊंटनी उपचार के अभाव में तड़पती रही। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका उपचार करवाया तथा मालिक का पता उसे सुपुर्द किया। गौरतलब है कि सांकड़ा व आसपास क्षेत्र ऊंट बाहुल्य है। बेतीना गांव के पास एक ऊंटनी विचरण कर रही थी। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों की ओर से उसे पत्थर मारकर घायल कर दिया गया। बिना किसी जीवदया के ऊंटनी पर किए गए हमले के कारण उसके आगे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई। दो दिन तक घटना की किसी को कोई जानकारी तक नहीं मिली। बुधवार को सुबह सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद दोपहर बाद सांकड़ा थानाधिकारी सुरतानसिंह सोढ़ा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और सांकड़ा पशु चिकित्साधिकारी से उसका उपचार करवाया। पुलिस ने ऊंटनी के मालिक का पता किया तथा ऊंटनी को उसे सुपुर्द किया। हालांकि इस संबंध में पुलिस में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं है, लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।