8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी

वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 25 Jun 2021, 12:44 PM IST

वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी

वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी

पोकरण. क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। चिकित्सा विभाग की ओर से शिविरों का आयोजन कर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण किया जा रहा है। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर जारी है तथा अब वार्डवार शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के फलसूण्ड गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को आयोजित शिविर के दौरान युवाओं में उत्साह नजर आया। फलसूण्ड, भुर्जगढ़, पारासर सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाया। विशेष रूप से युवतियों व महिलाओं की भीड़ नजर आई तथा उन्होंने अपने टीकाकरण करवाया। उजाला क्लिनिक के एडोलसेंट हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार ने कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए किशोर किशोरियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया।
लाठी. क्षेत्र के दरशनगर गांव में गुरुवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। खेतोलाई अस्पताल के प्रभारी डॉ.मोतीलाल, सीएचओ विनोदकुमार, दरशनगर उपस्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम बनारसी ने मौके पर ही पंजीयन कर ग्रामीणों के टीकाकरण किया। इस दौरान 50 जनों के टीकाकरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मित्र हैदरखां, सुभाष चौधरी, उस्मानखां, मठारखां, चनेसरखां, मंजूरखां सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।